उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

Yoga for one Earth one health निर्धारित थीम के अन्तर्गत सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ का कार्यक्रम

लखनऊ : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की श्रृंखला में Yoga for one Earth one health निर्धारित थीम के अन्तर्गत सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा  10 जून 2025 को संस्थान परिसर में किया गया जिसमें योगाचार्या डॉ. हंस कुमारी  ने सूर्य नमस्कार से स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया कि सूर्य नमस्कार शरीर को लचीला, मजबूत एवं उर्जावान बनाता है, पाचन में सुधार करता है, तनाव कम करता है एवं मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है। सूर्य नमस्कार को हमें अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए, नियमित अभ्यास करना चाहिए, सूर्य नमस्कार करते समय गहरी सांस लेना महत्वपूर्ण होता है। योगाचार्या ने अपने निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार की सभी मुद्राओं को करने का अभ्यास कराया।

इस दौरान संस्थान की अध्यक्ष, डॉ. कुमकुम धर , उपाध्यक्ष, डॉ. मिथिलेश तिवारी ज, समस्त शिक्षक व कर्मचारी तथा संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी विधाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

आयोजक-ः बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ

Related Articles

Back to top button