उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ज्येष्ठ माह में ओमैक्स लिमिटेड ने सुंदरकांड और भंडारे के साथ किया बजरंगबली का पूजन

लखनऊ : ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर ओमैक्स लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को हनुमान भक्ति का विशेष आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ और हवन के साथ शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम जनता ने भी भाग लिया।

कंपनी परिसर में हुए इस आयोजन में मंत्रोच्चार के बीच सभी ने भगवान हनुमान से शक्ति, ऊर्जा और बाधाओं से मुक्ति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद ओमैक्स लिमिटेड की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में पूरी, आलू की सब्जी, हलवा, लड्डू और ताजे फल वितरित किए गए। कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग पूरे श्रद्धा भाव से सेवा में जुटे रहे।

इस मौके पर ओमैक्स लिमिटेड, लखनऊ-उत्तर प्रदेश के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि किसी जरूरतमंद को खाना खिलाना सबसे बड़ी भक्ति है। उन्होंने सभी को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए पवनपुत्र हनुमान से सभी का ख्याल रखने और जीवन से नकारात्मकता दूर करने की प्रार्थना की।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह, जो इस वर्ष 13 मई से 10 जून 2025 तक रहा, भगवान हनुमान को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान की गई सच्ची प्रार्थना और सेवा जीवन में नई ऊर्जा और समाधान लेकर आती है। ओमैक्स का यह आयोजन इसी भावना का प्रतीक बनकर सामने आया।

Related Articles

Back to top button