उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) व नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) पर एक जागरूकता सेमिनार हुई

लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ लखनऊ मण्डल के बहुउद्देशीय हाल में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) व नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डल वित्त प्रबन्धक  उमेश कुमार एवं सहायक कार्मिक अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रमोद भारती की उपस्थिति में सेमिनार का संचालन बलराम प्रसाद भगत, प्रबंध निदेशक और सीईओ, यूटीआई पेंशन फंड द्वारा किया गया।

भगत ने दोनो पेंशन मॉडलों की तुलना करते हुए उनके लाभ, संरचना और सरकारी कर्मचारियों के लिए उनके प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। इस आयोजन को श्री शिवम मिश्रा, सहायक प्रबंधक, यूटीआई पेंशन फंड ने प्रभावी ढंग से समन्वय और समर्थन प्रदान किया।

यूपीएस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर उनकी अंतिम सैलरी के आधार पर निश्चित पेंशन प्रदान करता है, जो रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी एवं उनके परिवारजन हेतु वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करता है। पेंशन राशि को महंगाई भत्ते (डीए) के साथ जोड़ा जाता है, जिससे बढ़ती महंगाई के साथ पेंशन का मूल्य बरकरार रहता है। कर्मचारी की मृत्यु के बाद, पति/पत्नी को पारिवारिक पेंशन मिलती है, जो आश्रितों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यूपीएस स्कीम एनपीएस स्कीम की तुलना मंे बाजार जोखिमों से मुक्त है, क्योंकि यूपीएस स्कीम के तहत मिलने वाली पेंशन सरकारी गारंटी पर आधारित होती है। इसके अन्तर्गत पेंशन के भुगतान हेतु सरकार अपना फण्ड बनाती है।
इस सेमिनार के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के कर्मचारियों के मध्य जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया गया जिससे उन्हें यह बताया जा सके कि यूपीएस स्कीम एनपीएस की तुलना में बेहतर है। इस सेमिनार में वेब लिंक के माध्यम से फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों ने भारी संख्या में सहभागिता की।

 

Related Articles

Back to top button