उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चौरी चौरा के फुटहवा इनार (शत्रुध्नपुर) में लगा दो-दिवसीय जागरूकता सह-पंजीकरण शिविर

गोरखपुर : चौरी चौरा के विकास खंड सरदारनगर के फुटहवा इनार (शत्रुध्नपुर) में दातोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय निदेशालय गोरखपुर के द्वारा दो-दिवसीय जागरूकता सह-पंजीकरण शिविर सामाजिक संस्था श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में लगाया गया । जिसमें ग्राम सभा फुटहवा इनार (शत्रुध्नपुर) में भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री ई श्रम योगी, ई श्रम कार्ड, नेशनल करियर सर्विस, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) , अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को बताया गया एवं सैकड़ों लोगों का सरकार के विभिन्न योजनाओं में निःशुल्क पंजीकरण किया गया । कार्यक्रम में प्रमोद कुमार (शिक्षा अधिकारी) मदन मद्धेशिया (क्षेत्र पंचायत सदस्य) विश्वजीत जायसवाल (संस्था सचिव) सहित इत्यादि पदाधिकारी एवं आम जनता मौजूद थी ।

Related Articles

Back to top button