उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र वर्मा का निधन

लखनऊ : जनता दल (यू) उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र वर्मा (निवासी – बाराबंकी) को ब्रेन हेमरेज की वजह से देहांत हो गया | उनकी उम्र 42 वर्ष थी | ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें राजधानी के प्रसिद्ध चंदन हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था | जहा आज डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | कार्यालय प्रभारी श्री ओम प्रकाश वर्मा ने इसकी जानकारी दी |
उनकी दुखद मृत्यु से जद (यू) उत्तर प्रदेश में शोक की लहर छा गई है | प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वो कर्मठ कार्यकर्ता थे एवं संगठन में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे थे | उन्होने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शान्ति दे और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे |
उनकी अंत्येष्टि कल 6 जून प्रात 9 बजे उनके पैतृक गाँव पलहारी बाराबंकी में की जाएगी |



