उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मुकेश शर्मा ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ :  विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने विभव खंड, गोमतीनगर स्थित भगत सिंह पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पार्षद शैलेन्द्र वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण की रक्षा हेतु सामूहिक संकल्प लिया और इस पुनीत पहल को और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button