उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
स्टेयरिंग फेल होने से बस डिवाइडर से टकराकर पलटी,चार की मौत एक दर्जन घायल

लखनऊ : यूपी के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में घनश्यामपुर से जौनपुर सवारी भरकर जा रही प्राइवेट बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष बक्शा लक्ष्मण विक्रम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पर पहुंच गये है।



