एक्स पोस्ट कर सिसोदियो ने दिल्ली की जनता का अपमान किया है : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर साम दाम दंड भेद सरकार बनाने का आरोप लगाना दिल्ली की जनता के वोट का अपमान तो किया ही है खुद अपने को हास्य का पात्र बना लिया है और एक पुरानी कहावत – छज बोले तो बोले छलनी भी बोले जिसमें 72 छेंक।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येन्द्र जैन जैसे “आप” के अनेक शीर्ष नेता चुनाव हारे पर अपने क्षेत्र की जनता के मूड का चुनाव पूर्व आंकलन कर जिस सफाई से मनीष सिसोदिया ने चुनाव क्षेत्र बदला पर वहां भी हारे हमें लगता था वह अब तो जनता के वोट का सम्मान करेंगे पर आज यह एक्स पोस्ट कर सिसोदियो ने दिल्ली की जनता का अपमान किया है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने इस संदर्भ में मनीष सिसोदिया को एक्स पोस्ट पर भी जवाब दिया है और कहा है की दिल्ली की जनता बहुत पहले से “आप” से शराब घोटाले का जवाब लेने का मन बना चुकी थी और अब 2027 में पंजाब की जनता भी सिसोदिया की बनवाई भ्रष्ट शराब नीति का हिसाब “आप” से लेगी।



