उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हम यह दावा नही करते की जल की कमी नही है पर जल संकट नही है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का एक राजनीतिक विमर्श है — एक झूठ हर दिन और इसी के अंतर्गत आतिशी मार्लेना ने आज दिल्ली में भीषण जल संकट का झूठ गढ़ा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि मई का अंतिम सप्ताह चल रहा है, गर्मी अपने चर्म पर है उसके बावजूद दिल्ली में कहीं भी कोई बहुत बड़े जल संकट की चर्चा नही है जिसका कारण है की दिल्ली सरकार ने एक ओर समर एक्शन प्लान पर काम कर कॉलोनियों में जल वितरण पर काम किया तो वहीं सरकार ने टैंकरों में जी.पी.एस. लगवा कर चलवाये हैं ताकि जल टैंकर जहां भेजा जाये वहीं पहुंच कर समय पर लोगों की आवश्यकता पूरी करे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि काश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को काल्पनिक जल संकट पर पत्र लिखने से पहले आतिशी मार्लेना याद रखती कि गत वर्ष इन्ही दिनों में अखबार उनकी सरकार के जल की कमी को लेकर ब्यानों के साथ ही आर.डब्लू.ए. के जल संकट पर विरोध और झुग्गी क्लस्टरों में टैंकर अभाव के समाचारों से भरे रहते थे जबकि आज कहीं ऐसी कोई खबर दिखाई नही देती।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि हम यह दावा नही करते की जल की कमी नही है पर जल संकट नही है। दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं की दिल्ली में जल की कमी का मूल कारण गत दस वर्ष की अरविंद केजरीवाल सरकार के द्वारा जल भंडारन कपैसिटी बढ़ाने और पानी की चोरी एवं बर्बादी रोकने की विफलता है जबकि भाजपा सरकार ने समर एक्शन प्लान बना कर कमी को संकट में बदलने से रोका है।

-l

Related Articles

Back to top button