उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोमती तट स्थित प्राचीन लल्लूमल धर्मशाला घाट पर प्रेमानंद महाराज जी की शिष्यमण्डली ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया

लल्लूमल घाट पर सुन्दर काण्ड संग भण्डारा

लखनऊ। गोमती तट स्थित प्राचीन लल्लूमल धर्मशाला घाट पर शनिवार को सेठ लल्लूमल परिवार की बहूरानी सुनीता गुप्ता ने सुन्दर काण्ड पाठ और भण्डारे का आयोजन किया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन लखनऊ महानगर महिला इकाई के तत्वावधान में हुए आयोजन में प्रेमानंद महाराज जी की शिष्यमण्डली ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति सुरेश गुप्ता, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, भाजपा अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा. अजय गुप्ता, कार्यालय मंत्री अल्पना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल सोनू, वरिष्ठ पत्रकार डा.एस.के.गोपाल, रेनू मेहरोत्रा, मोनी गुप्ता, नीलम मिश्रा, अनन्त गुप्ता, अंशिका गुप्ता, अव्यम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button