सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में गौरी शंकर मंदिर चांदनी चौक से फतेहपुरी तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली : सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में गौरी शंकर मंदिर चांदनी चौक से फतेहपुरी तक निकाली गई तिरंगा यात्रनई दिल्ली : चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में आज गौरी शंकर मंदिर चांदनी चौक से फतेहपुरी तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मौजूद दिल्लीवालों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना और देश के प्रति आभार व्यक्त किया और भारतीय सैन्य बल के पराक्रम की प्रशंसा की।
इस मौके पर सांसद खंडेलवाल के साथ जिलाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, जिला महामंत्री प्रवीण जैन, पार्षद विकेश सेठी, मनोज जिंदल एवं कमल बागड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल भाटिया एवं अरविंद गर्ग, पूर्व प्रदेश मंत्री लता सोढ़ी और पूर्व महापौर सरदार अवतार सिंह आदि सम्मलित हुए।
इस मौके पर सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतीय सेना द्वारा उठाये गए कदम सराहनीय है। भारतीय सेना ने जिस पराक्रम के साथ पाकिस्तान को जवाब दिया वह एक संदेश भी है उन आतंकियों के लिए कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत है जो घर में घुसकर जवाबी कार्रवाई करने का जज्बा रखती है। आज देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जो बताता है कि देश आज आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होकर भारतीय सेना के साथ खड़ा है।
प्रवीन खंडेलवाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत का ताकत बताया और कहा कि भारतीय सेनाओं को खुली कार्रवाई करने की छूट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बता दिया कि अब आतंक को और नहीं सहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस कायरतापूर्ण तरीके से आतंकियों ने मासूम भारतीयो पर हमला किया वह बेहद ही शर्मनाक है और भारत इसका जवाबी कार्रवाई करके बता दिया कि देश आज मजबूत नेतृत्व के हाथों में है।



