निबन्ध लेखन, कविता लेखन तथा कविता पाठ, पेंटिंग (चित्रकारी), भाषण प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
अमृत भारत स्टेशन योजना

लखनऊ : अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर विकसित किये जा रहे रेलवे स्टेशनों पर आधारित स्थानीय स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगितायें जैसे- निबन्ध लेखन, कविता लेखन तथा कविता पाठ, पेंटिंग (चित्रकारी), भाषण इत्यादि का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लखनऊ मण्डल के अंतर्गत में गोला (खीरी) स्थित बजाज पब्लिक स्कूल, राजेन्द्र गिरि मेमोरियल एकेडमी, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी, मैलानी स्थित सेंट मारटिन कान्वेंट स्कूल, सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल, प्राइमरी स्कूल नारंग, स्वामी नारायण छपिया स्थित सत्येन्द्र नाथ सुनील कुमार मेमोरियल इन्टर कालेज, रामछत्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल, स्वामी नारायण इण्टर कालेज, राम सुरेमन जे.आर.बालिका इण्टर कालेज, अयोध्या स्थित चन्द्रावती मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, चन्द्रावती मेमोरियल प्राइमरी स्कूल, के.एम.पब्लिक स्कूल, महर्षि पतंजलि स्कूल, सिद्धार्थनगर स्थित सिद्धार्थनगर इण्टर कालेज, सरला
इण्टरनेशनल एकेडमी, गंगा स्कूल एवं बलरामपुर स्थित करूणा मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित 19 स्कूलों के 300 से
ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने
प्रतिभाग करते हुये “मेरा अमृत स्टेशन” एवं “आपरेशन सिन्दूर” विषयों पर ओजस्वी भाषण, वीररस युक्त कविता पाठ, आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी कुशल प्रतिभा का परिचय दिया।
इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल द्वारा सम्मानित किया जायेगा ।



