उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम व भाजपा का स्मृति अभियान आयोजित

रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर विभिन्न आयोजनों के साथ भाजपा का स्मृति अभियान आयोजित

लखनऊ : “पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के अवसर” पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी के संबंध में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता और कार्यशाला को मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी जी व महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संबोधित किया। हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विवेक सिंह तोमर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी और वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को पार्टी ऐतिहासिक और भव्य रूप में मनाने जा रही है। इसके तहत 21 से 31 मई तक पूरे प्रदेश में ‘अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान में महिला स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों और महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

त्र्यंबक त्रिपाठी ने बताया कि रानी अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। वे सुशासन, न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की मिसाल थीं।

राजमाता अहिल्या बाई ने न्याय के लिए अपने पुत्र को ही मृत्युदंड दिया था। मुगल आक्रांताओं ने जिन मंदिरों को क्षतिग्रस्त व धवस्त कर दिया था ऐसे काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर सहित देश के असंख्य मंदिरों का जीर्णोद्धार करा कर भारत की धार्मिक संस्कृति और धर्म स्थलों को पुनर्स्थापित करने का कार्य किया । उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शासन सत्ता को संभालते हुए कुशल प्रशासक के रूप में धार्मिक और सामाजिक कार्यों को भी बखूबी अंजाम दिया। अनेकों नदियों के घाटों का पक्का निर्माण, कुओं और बावड़ियों के निर्माण कराने का कार्य भी रानी अहिल्याबाई ने किया।

त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि इस स्मृति अभियान का उद्देश्य रानी अहिल्याबाई के प्रेरणास्पद जीवन और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उसका अनुसरण करना है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जंत्री शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के दौरान महिला सशक्तिकरण हेतु महाविद्यालय और इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए दौड़, जिला स्तर पर संगोष्ठी, घाटों पर साज सज्जा के साथ नदी आरती, रानी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान पर प्रदर्शनी, नाट्य मंचन और महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और जन्माष्टमी शताब्दी श्रद्धांजलि समारोह जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रेस वार्ता और कार्यशाला के दौरान रमेश तूफानी, मानसिंह, सूरज श्रीवास्तव, जया शुक्ला, घनश्याम अग्रवाल, राकेश सिंह, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, अभिषेक खरे,सतीश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button