उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ पब्लिक स्कूल में सिविल डिफेंस ने की मॉकड्रिल

लखनऊ : सिविल डिफेंस लखनऊ ने आपदा से बचाव हेतु आज राजाजीपुरम स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा के नेतृत्व में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में एकत्रित बच्चों ने मॉकड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने कहा कि युद्ध हो या आपदा, दोनों के बचाव और हवाई हमले से होने वाली जन धन की क्षति को कम किया जा सकता है। इसके लिए यदि सही समय पर हवाई हमले की सूचना आम नागरिक को सायरन के माध्यम से प्राप्त हो जाती है, तो सावधान हो सकते है। यदि सायरन की आवाज दो मिनट तक लगातार ऊंची नीची आवाज में सुनाई दे, तो ये निश्चित जान ले हवाई हमला कुछ ही समय में होने वाला है। ऐसे में हर व्यक्ति को शरण लेना चाहिए। यदि आप खुले मैदान में है तो आपको तुरंत ही पेट के बल लेटकर शेल्टर ले लेना चाहिए, इस दौरान कमर से ऊपर का पार्ट जमीन से ऊपर उठाकर रखना चाहिए, आंख बंद कर ले और कान को हाथों से जोर से बंद कर ले और दांतों के बीच रुमाल को रख लें। इस प्रक्रिया से बम के प्रभाव से शरीर के प्रमुख अंग दिल, आंख, कान, जीभ सुरक्षित रहते हैं। अगर आपदा से पूर्व जनमानस को प्रशिक्षित कर दे तो बड़ी संख्या में संभावित जन हानि से बचा जा सकता है। इसके लिए उपनियंत्रक अनिता प्रताप के आदेशानुसार और चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के निर्देशन में विभिन्न स्तर पर नागरिक सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार ने सिलेंडर में लगी आग को प्लास्टिक की बाल्टी से और कंबल से ढक कर बुझाने के तरीके का प्रदर्शन कराया और बच्चों से उसका अभ्यास कराया। जबकि सहायक उपनियंत्रक मुकेश कुमार ने कम्बल और बांस के डंडो के शहर बनावटी स्ट्रेचर को बनाना सिखाया।
स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती भारती गोसाई ने वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार, एडीसी मुकेश कुमार, राजाजीपुरम प्रखण्ड के वार्डेन रामगोपाल सिंह, मयंक कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती रेखा मिश्रा, गोपाल कुमार शर्मा, संतोष वाजपेई, विजय कुमार धाकरे, अमान खान, संजय वर्मा को प्रतिभाग करने के लिए अंग वस्त्र और पौधा भेट किया। मौके पर निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, हेड इंचार्ज कंचन पाण्डेय, मयूरी कपूर, अंजली राय, इंद्राणी बनर्जी, छवि रस्तोगी, मानसी शुक्ला आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button