उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा सरकार सबके प्रति संवेदनशील हैं और सबको नियमानुसार नौकरी देने को प्रयासरत है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष l वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दस साल के शासन में अरविंद केजरीवाल सरकार ने बस मार्शलों से लेकर डाक्टर के रूप में कार्य करने वालों के जीवन से खिलवाड़ किया और सत्ता से बाहर होने के बाद अब उनके नाम पर घड़ियाली आंसू बहा कर राजनीतिक सुर्खियां बटोरने में लगे हैं।

केजरीवाल सरकार ने सरकारी नौकरी में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी किये बिना हजारों युवाओं को विभिन्न तरह की सरकारी ड्यूटी कांट्रैक्ट नौकरी के रूप में देकर ना सिर्फ उनके जीवन से खेल किया बल्कि ऐसी भी चर्चा सुनने में आई की इन कांट्रैक्ट नौकरियों को देने के नाम पर तत्कालीन सरकारों द्वारा वसूलियां भी की गईं।

सचदेवा ने कहा है कि नवनिर्वाचित भाजपा की दिल्ली सरकार ने स्पष्ट घोषणा की है कि मोहल्ला क्लीनिक अभी चलते रहेंगे पर कुछ मोहल्ला क्लीनिकों के स्थान पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाये जायेंगे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि हमारी सरकार कांट्रैक्ट कर्मियों के प्रति संवेदनशील है और कल ही भाजपा सरकार के स्वास्थ मंत्री ने सभी मोहल्ला क्लीनिक स्टाफ को आश्वस्त किया की उनकी सेवाएं कांट्रैक्ट अनुसार अगले एक वर्ष तक बनी रहेंगी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लियें एन.एच.एम. नियमों के अंतर्गत स्टाफ भर्ती में भी अवसर दिया जायेगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि 2015-16 में सरकारी नौकरी के लालच में केजरीवाल सरकार ने हजारों युवकों को बिना किसी भर्ती नियम का पालन किये कांट्रैक्ट नौकरियां या को टर्मिनस जाब थमा दिये और जब जांच हुईं तो राजनीतिक दोषारोपण शुरू कर दिया।

सचदेवा ने कहा है कि बस मार्शल हों, सिविल डिफेंस वॉलंटियरस हों, डाटा आप्रेटर हों, अन्य अस्थाई कर्मी हों या मोहल्ला क्लीनिक स्टाफ भाजपा सरकार सबके प्रति संवेदनशील हैं और सबको नियमानुसार नौकरी देने को प्रयासरत है।

 

Related Articles

Back to top button