पूर्व सांसद कुसुम राय व राजेश राय को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर श्रीराम सेवा समिति ( क्षत्रिय समाज ) द्वारा किया गया सम्मानित

लखनऊ : शुक्रवार नौ मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर श्रीराम सेवा समिति ( क्षत्रिय समाज ) द्वारा राजाजीपुरम क्षत्रिय लान में भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के शौर्य एवं पराक्रम पर प्रकाश डाला ।
स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महाराणा का स्मरण तथा पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गये कदमों की वक्ताओं ने प्रसंशा की । इस अवसर पर एसकेडी विद्यालय एवं अस्पताल समूह के संस्थापक शिक्षाविद् एस.के.डी. सिंह, पूर्व सांसद कुसुम राय ,क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय समन्वयक अनिल सिंह , परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सेन्ट्रल बार लखनऊ के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, अंजनी श्रीवास्तव , राजाजीपुरम क्षेत्र के सभी स्थानीय पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त किए ।
पूर्व प्रधानाचार्य सी एल सिंह, शिक्षक नेता शशिप्रभा सिंह, प्रदीप सिंह बब्बू , मुसाफिर समेत समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
इस अवसर पर आयोजकों ने राजेश राय – कुसुम राय जी की वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई देते हुए फूल-माला , शाल व राधाकृष्ण का चित्र देकर सम्मानित किया ।



