जिला समाजवादी पार्टी, लखनऊ ने धूमधाम से मनायी भगवान बुद्ध की जयन्ती

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला समाजवादी पार्टी, लखनऊ पर बुद्ध जयंती के अवसर पर भगवान बुद्ध जी की जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं सांसद आर.के. चौधरी के साथ अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर जयंती मनाई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि गौतम बुद्ध, बौद्ध धर्म के संस्थापक थे, उनका जन्म 563 ईसा पूर्व हुआ था। 29 साल की उम्र में इन्होंने अपनी पत्नी एवं पुत्र को त्यागकर संसार को दुखों से मुक्ति दिलाने के लिए वर्षों कठोर साधना करने के पश्चात बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया। भगवान बुद्ध का देहांत 483 ईसा पूर्व में कुशीनगर में हुआ।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन प्रभारी टी.बी. सिंह, प्रदेश सचिव त्रिवेणी प्रसाद पाल, विजय सिंह यादव, रामलखन चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, बचान सिंह यादव, नवनीत सिंह, रितु अग्रवाल, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, अर्चना रावत, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद,मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि,जिला सचिव सत्येन्द्र रावत, अखिलेश भार्गव, विमल राजपूत लोधी, रामसमुझ रावत, तानसेन यादव, जियाउद्दीन, आशा यादव, पार्षद ममता रावत, मनीष यादव, विजयश्री गौतम, संजय यादव, अतुल यादव, रितेश यादव, सनी सिंह यादव एवं शिवम यादव ‘गोलू’ के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



