उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पाकिस्तान को अब अपने देश से आतंकवाद को बाहर करना चाहिए : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच सीजफायर का स्वागत किया है और कहा है की हम आशा करते हैं कि पाकिस्तान इस सीजफायर के प्रति इमानदार रहेगा।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि भारत कभी भी आम पाकिस्तानी नागरिक के प्रति युद्ध नही करना चाहता था, हमारी लड़ाई पाकिस्तान सेना एवं सरकार के संरक्षण में पाकिस्तान की भूमी से चलते आतंकवाद से है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह सीजफायर पाकिस्तान सेना एवं सरकार के लिए एक सुनहरी अवसर है और पाकिस्तान को अब अपने देश से आतंकवाद को बाहर करना चाहिए।

—

Related Articles

Back to top button