उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के सामने क्यों झुक गए? : चौ. सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने युद्ध विराम की मध्यस्थता अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेता भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति हों, लेकिन भारत आज एक बड़ा उपभोक्ता बाजार, तकनीकी शक्ति, और रणनीतिक साझेदार है। ऐसे में भारत को अपनी शर्तों पर संवाद करना चाहिए न तो दबाव में आकर, न ही झुककर हम भारतीयों को ट्रंप की जरूरत नहीं है,

बल्कि ट्रंप को भारतीयों की जरूरत है
ट्रंप को व्यापार करने के लिए भारतीय बाजार को देखना पड़ता है ऐसे में ट्रंप के आगे भारतीय प्रधानमंत्री को झुकना नहीं चाहिए,यह देश के मान सम्मान को ध्यान में रखकर रखना चाहिए।क्यों कि आतंकी पाकिस्तान का पक्षधर रहा है अमेरिका. प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका के सामने कत्तई नहीं झुकना चाहिए। सिंह ने कहा है कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और अपनी सुरक्षा मुद्दों पर स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम है। युद्धविराम या शांति-प्रक्रिया से संबंधित कोई भी पहल भारत और संबंधित पक्षों के बीच आपसी बातचीत के ज़रिए ही होनी चाहिए
लोकदल की मांग अमेरिका नहीं देश की जनता से पूछकर युद्ध विराम होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button