पिज़्ज़ा और बहुत कुछ! पिज़्ज़ा विंग्स अब पेश करता है भुक्खड़ का ढाबा और द कैलज़ोंज़ एंड टाकोज़

लखनऊ : होमग्रोन एवं भारत के सबसे तेजी से बढ़ते हुए क्यू एस आर ब्रांड्स में से एक, पिज़्ज़ा विंग्स ने भारतीय व्यंजनों और लजीज कैलज़ोंज़ एंड टाकोज़ के साथ अपने उत्पादों को विस्तृत किया है। इस ब्रांड ने लखनऊ शहर में भुक्खड़ का ढाबा और द कैलज़ोंज़ एंड टाकोज़ के क्लाउड किचन लॉन्च किए हैं, जहाँ कई तरह की इंडियन ग्रेवीज़, पराठे, बिरयानी के साथ टाकोज़, कैलज़ोंज़ आदि भी मिलेंगे। इस लॉन्च के साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों में इस ब्रांड की स्थिति मजबूत हुई है, तथा ब्रांड की फूड इनोवेशन, कस्टमर एक्सेसिबिलिटी की प्रतिबद्धता को बल मिला है। पिज़्ज़ा विंग्स ब्रांड भारतीयों की पसंद के अनुरूप हाईपर-लोकलाईज़्ड मेन्यू पेश करेगा।
भुक्खड़ का ढाबा उत्तर भारत के डाईनिंग को डिजिटल युग में ला रहा है। यह कई तरह की करीज़, कबाब, पराठे और देसी व्यंजनों की होम डिलीवरी बहुत तेजी से करता है। द कैलज़ोंज़ एंड टाकोज़ स्वादिष्ट ग्लोबल स्ट्रीट फूड पेश करता है, जिसमें स्टफ्ड कैलज़ोंज़ से लेकर फ्यूज़न टाकोज़ और बोल्ड सॉस एवं लजीज साईड्स शामिल हैं। कैप्टन मनोज पांडे चौराहा के पास गोमती नगर, शालीमार एल्डी प्लाजा भूतनाथ मार्केट, खजाना मार्केट के पास सेक्टर – एल आशियाना और स्टार कॉम्प्लेक्स, हरिहर प्रसाद नगर, आलमबाग – लखनऊ में स्थित ये दोनों ब्रांड स्विगी, बोल्ट, ज़ोमैटो और क्विकर ऐप (10 से 15 मिनट के अंदर शीघ्र डिलीवरी के लिए) के माध्यम से डिलीवरी पर उपलब्ध हैं।
पिज़्ज़ा विंग्स के सीईओ, आदित्य धांडा ने कहा, ‘‘हम 2014 से छोटे शहरों में बेहतरीन कुलिनरी अनुभव प्रदान कर रहे हैं। टियर 2 और टियर 3 शहरों में आकर्षक, किफायती और विश्वसनीय फूड विकल्प बहुत पसंद किए जाते हैं। भुक्खड़ का ढाबा और द कैलज़ोंज़ एंड टाकोज़ के लॉन्च के साथ हम ऐसे अनुभव पेश कर रहे हैं, जिनमें सुविधा के साथ बेहतरीन स्वाद भी हो।



