उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वर्तमान भारत विश्व की महाशक्ति में से एक है : संजय गुप्ता

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्तर प्रदेश के व्यापारियों में एवं जनता में खुशी की लहर

लखनऊ : आपरेशन सिन्दूर चलाकर भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किए जाने की जानकारी पाकर देश की जनता में अपार खुशी की लहर दौड़ गई.

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बयान जारी कर कहा ऑपरेशन सिंदूर देश की सेना के अदम्य शौर्य ,पराक्रम और संकल्प का सजीव प्रमाण है। हमें अपनी सेना पर गर्व है उन्होंने कहा वर्तमान भारत विश्व की महाशक्ति में से एक है।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने देश की सेना पर गर्व करते हुए तीनों सेनाध्यक्षो, देश के वीर सैनिकों, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा पाकिस्तान के विरुद्धऔर बड़ी कार्रवाई भारत करें देश के व्यापारी एवं देश की जनता साथ है.

 

Related Articles

Back to top button