उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व कुरुक्षेत्र में होगा ‘नवीन अवसर’ किसान समागम का आयोजन

इवेंट का फोकस आधुनिक कृषि पद्धतियों, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण रोजगार के अवसरों पर

कुरुक्षेत्र : सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर ‘नवीन अवसर किसान कॉन्क्लेव’ का आयोजन 9 से 11 मई तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है। नवीन जिन्दल फाउंडेशन और IRMA ISEED के संयुक्त सौजन्य से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के किसानों और युवाओं की भारी भागीदारी की उम्मीद है।

यह विशेष आयोजन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और बाजार से जुड़ने के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत किसानों को जैविक खेती, नई उपकरणों की जानकारी, कृषि-आधारित स्टार्टअप, और ग्रामीण उद्यमिता से संबंधित विषयों पर गहन मार्गदर्शन मिलेगा।

सांसद नवीन जिन्दल ने कहा, “नवीन अवसर एक ऐसा मंच है जो हमारे अन्नदाताओं को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक कृषि के नए आयामों से जोड़ने का काम करेगा। हमारा लक्ष्य है कि किसानों की आय बढ़े, गांवों में रोजगार के नए अवसर बनें और ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बन सके।”

इस आयोजन के संयोजक राहुल ढींगरा ने कहा, “यह एक सकारात्मक और अनोखी पहल है, जो किसानों को भविष्य की खेती से जोड़ने का कार्य करेगी। सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व में इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य है कि किसान नई तकनीकों से लैस हों और उन्हें सरकार की योजनाओं से सही जानकारी और लाभ मिल सके।”

कॉन्क्लेव में होने वाले प्रमुख सत्रों में प्राकृतिक खेती, पीएम-एफएमई योजना, कीट प्रबंधन और जैविक नियंत्रण, एफपीओ (FPO) योजनाएं, गो-टू-मार्केट रणनीतियां, ऋण और सब्सिडी संबंधी जानकारी, डेयरी उद्योग की चुनौतियां, बीज व लाइसेंस मार्गदर्शन, डीलरशिप प्रक्रिया, निर्यात के अवसर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा और उनकी सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी, जिससे अन्य किसान प्रेरणा ले सकें।

‘नवीन अवसर’ किसान कॉन्क्लेव कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, नवाचार और अवसर की नई परिभाषा गढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Articles

Back to top button