उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“आप” दोहरे चरित्र की पार्टी – दिल्ली में आयुष्मान योजना का विरोध करते हैं और पंजाब में इसी को चला रहे हैं : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आज दिल्ली में लाखों बुजुर्ग विशेषकर निम्न आय वर्ग के आयुष्मान भारत कार्ड लांच होने से बेहद प्रसन्न हैं। दस लाख रूपए के सुरक्षा कवच के साथ आया यह कार्ड बुजुर्गों को बेहतर इलाज की सुविधा देगा।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी नेता सुश्री प्रियंका कक्कड़ के द्वारा आयुष्मान भारत योजना को स्कैम कहने की निंदा की है और कहा है कि “आप” दोहरे चरित्र की पार्टी – दिल्ली में आयुष्मान योजना का विरोध करते हैं और पंजाब में इसी को चला रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि कक्कड़ जवाब दें कि उनकी पार्टी की पंजाब सरकार राज्य में आयुष्मान भारत योजना को क्यों चला रही है यदि यह एक स्कैम है?

 

Related Articles

Back to top button