उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा छोड़कर आर्य वीर में शामिल हुई नमिता गुप्ता बनी आर्य वीर पार्टी महिला इकाई की जिला अध्यक्ष

लखनऊ : आर्य वीर पार्टी की मेजबान होटल में नारी सुरक्षा सम्मान व न्याय के लिए आयोजित बैठक में भाजपा छोड़कर अपने सहयोगियों सहित आर्य वीर पार्टी में शामिल हुई नमिता गुप्ता को आर्य वीर पार्टी (महिला इकाई) लखनऊ का जिला अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पूनम वर्मा उपाध्यक्ष,मंजू मिश्रा एडवोकेट महामंत्री एवं कानूनी सलाहकार, रेखा सिंह सचिव तथा आरती वर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाजपा महिला कार्यकर्ता नमिता गुप्ता ने भाजपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते अपनी 25 महिला कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक् वीरेन्द्र मिश्र के समक्ष आर्य वीर पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव रमेश प्रकाश राव, महासचिव निर्मला सिंह उपाध्यक्ष सतपाल सिंह,एल एन गौतम, सोनिका मिश्रा, गिरीश बाजपेई, जिला अध्यक्ष लखनऊ राघवेन्द्र पाठक, अरुण कुमार सिंह,मोहम्मद अब्दुल चिश्ती, सुमित अग्रहरि, प्रफुल्ल कृष्ण मिश्र, शैलेन्द्र गुप्ता, मुकेश वर्मा, पूनम पांडे, मंजू ,रजनी मिश्र, रेखा सिंह, अनिता सोनकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button