उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनपद फर्रुखाबाद से आये सैकड़ों सपा, बसपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रालोद में शामिल होने का निर्णय

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के नेतृत्व में जनपद फर्रुखाबाद से आये सैकड़ों सपा बसपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रालोद के नव मनोनीत राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का स्वागत व अभिनंदन करते हुये उनके मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी का आभार व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल में सम्मिलित होने का निर्णय लिया।

तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के समक्ष तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे की उपस्थिति में प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के अथक प्रयासों से जनपद फर्रुखाबाद के सपा, बसपा तथा सामाजिक संगठनों के तमाम लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से विश्वप्रकाश चर्तुवेदी, अजित पटेल, ललित पटेल, रीता सिंह, जयप्रकाश कठेरिया, अविनेन्द्र सिंह गंगवार, राजेश गंगवार, कन्हैया वर्मा, दीपू राठौर, विनय सिंह, आकाश सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी.के. पाठक, रालोद नेता आमिर साबिरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button