उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सीटू के आह्वान पर 20 मई 2025 को हड़ताल कर नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगे शहर के पथ विक्रेता

नोएडा : पथ विक्रेताओं की लंबित मांगों/ समस्याओं और मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को रद्द करवाने की मांग पर 20 मई 2025 को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर आज 11 मई 2025 को सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन गौतम बुध नगर संबंध- सी. आई. टी. यू. के कार्यकर्ताओं की बैठक यूनियन की अध्यक्ष कामरेड पूनम देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि पिछले 1 साल से वेडिंग जौन से संबंधित सभी कार्य रुके पड़े हैं, जिन वेंडर्स का सर्वे हो गया है उनका ड्रॉ नहीं किया जा रहा है। वेंडिंग जोन में मूलभूत जन सुविधा वेंडर्स को उपलब्ध नहीं कराई गई है तथा जिन वेंडर्स का सर्वे नहीं हुआ है उनका सर्वे करने का काम भी नहीं किया जा रहा है। लॉकडाउन की अवधि का किराया अभी तक माफ नहीं किया गया है। स्थाई वेंडिंग कमेटी का चुनाव अभी तक संपन्न नहीं कराया गया है। साथ ही प्राधिकरण के उच्च अधिकारी वेंडर्स से मिलने तक तैयार नहीं है और उनके गेट पास तक बनाने बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं वेध अवैध के नाम पर प्राधिकरण और पुलिसकर्मी अधिकांश जगहों पर अवैध वसूली लेने की शिकायते लगातार बढ़ती जा रही है।
उपरोक्त सभी मुद्दों और मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों (श्रम संहिताओं) को रद्द करवाने की मांग को लेकर शहर के सभी वेंडर्स 20 मई 2025 को हड़ताल कर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर- 6, पर बड़ा प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को पुनः समस्याओं/ मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक को यूनियन के मंत्री भरत डेंजर, अध्यक्ष पूनम देवी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहतास यादव, हीरालाल, सोनू, अमित, शिशुपाल, वीरेश यादव, विवेक यादव आदि ने संबोधित करते हुए अपनी बात रखी।

Related Articles

Back to top button