अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर 2027 चुनाव के लिए दिशा निर्देश लेगा

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय (38डी मेजर बैंक्स रोड विधान सभा गेट नंबर 6 के सामने) लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में मंडल संयोजक ,सह संयोजक ,प्रदेश प्रवक्तागण सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष संयोजक प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने किया। बैठक में तय किया गया की संयोजक ,सह संयोजक का पद समाप्त कर के प्रदेश महासचिव ,सचिव करते हुए उन्हें मंडल प्रभारी का दायित्व सौपा जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लायी जाए। प्रदेश के अन्य जिलों में पार्टी के कार्यक्रम लगाए जाए जिसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश में 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मजबूती से भाग लेने के निर्णय लिया गया । बैठक में यह भी तय किया गया कि २०२७ कि विधान सभा चुनाव हेतु जनपद वार सीटों को चिन्हित करके वहाँ पर सदस्यता अभियान एवं बूथ स्तर पर गहनता से कार्य किया जाए।
बैठक में मुख्य रूप से यह तय किया गया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पटना जायेगा जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री बिहार सरकार से मिलकर उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रीय करने के लिए दिशा निर्देश लेगा। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सिंह पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष पारस सिंह, अवधेश सिंह, रजनीश पटेल, सुशील काश्यप, संजय सिंह पटेल , डिएम सिंह गहरवार, अभिषेक चौधरी ,सुशील पटेल ,सुभाष पाठक, अभिषेक राय ,विपिन विनोद ,चौधरी जयवीर सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता डॉ के के त्रिपाठी, कुंवर अजय सिंह ,दिवाकर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष नन्दन,प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेन सिंह ,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, राम अवध सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, रजत वर्मा, नितेश कटियार, भूपेंद्र वर्मा, अभिषेक वर्मा आजाद, दिनेश कुमार सिंह, विवेक कुमार, दुर्गेश चौधरी, सुधीर चौधरी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।



