दिवंगत पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के परिजनों से मिले रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा
सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा से मिलकर राघवेंद्र वाजपेई के हतयारो की शीघ्र गिरफ़्तारी की माँग करते हुए ज्ञापन सौंपा

लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी के परिजनों से सीतापुर के महोली स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात की एवं शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया ।

तत्पश्चात् उनके निर्मम हत्यारों की शीघ्र गिरफ़्तारी के संबंध में सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा से मिलकर राघवेंद्र वाजपेई के हतयारो की शीघ्र गिरफ़्तारी की माँग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 8 मार्च ,2025 को लखनऊ – बरेली हाईवे के हेमपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर,स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले निर्भीक पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी किन्तु आज 30 दिनों के बाद भी अपराधी क़ानून की पहुँच से दूर है और मृतक के बुजुर्ग माँ-पिता एवं अन्य परिजन भय के माहौल में किसी तरीक़े से दिन रात काट रहे हैं मृतक के बच्चे भय वश स्कूल नहीं जा पा रहे है।एक कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार पत्रकार जिसने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दे दी उसके हत्यारे स्वच्छंद विचरण कर रहे हो यह पुलिस महकमें की कार्यशैली व संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।
30 दिन का समय बहुत होता है अब तक तो हत्यारों को सलाखों के पीछे होना चाहिए था पर यहाँ तो पुलिस अभी तक हत्यारे चिंहित भी नहीं कर पाई है।उन्होंने कहा कि बिना और समय गंवाए हत्यारों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करें अन्यथा हमें विवश होकर आंदोलन की राह पर जाना होगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता श्रीष श्रीवास्तव,विजय श्रीवास्तव,शैलेश सिंह,मनीष जी आदि उपस्थित थे।



