उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन ने राम नवमी पर किया कन्या भोज

लखनऊ : ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ) द्वारा रामनवमी के पवन उत्सव पर कन्या भोज का आयोजन किया गया तथा जरूरतमंथ बालक एवं बालिकाओं को खाद्य सामग्री, पठन-पाठन व अन्य वस्तुओं का वितरण ग्राम रानी खेड़ा खालसा हसनगंज, जिला उन्नाव पर किया गया।

8८9इस मौके पर संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री व अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया और समस्त बच्चों ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन संस्था के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में ओ.एन.जी.सी (भारत सरकार का उपकरण) के अधीक्षक अभियंता, नागेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नागेंद्र जी ने कहा की ऑलमाइटी शिवा एसोसियेशन, एनजीओ जो जनहित के लिए जो प्रयास कर रही है वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज के बीच तमाम ऐसे परिवार और अनाथ बच्चे हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। हमें जरूरतमंदों की सदैव मदद करने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी तभी हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। समाज सेविका श्रीमती सुमन लता रावत ने ऑलमाइटी शिवा असोसिएशन, एन.जी.ओ द्वारा आयोजित इस नेक कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से नागेंद्र, संस्था की अध्यक्षा अनिता चौधरी, सदस्य सचिव रविकांत चौधरी, मुख्य व्यवस्था अधिकारी (से.नि), राज्य संपति विभाग, उ०प्र शासन, सचिव आदित्य चौधरी, सुमन लता रावत, नेकराम प्रधान, अभिषेक राजवंशी, शिवम राजवंशी, बच्चन, निवास आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button