उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का भरोसा देगी पिंक स्टार सेफ्टी रेटिंग

  • लखनऊ : नई जगहों की यात्रा करने वाली महिलाएं अब भारत व दुनिया भर के गंतव्य स्थलों की सुरक्षा का आकलन पिंक स्टार सेफ्टी रेटिंग से कर सकेंगी।पिंक स्टार सेफ्टी रेटिंग एक ऐसा क्रांतिकारी प्लेटफ़ॉर्म है जो महिला यात्रियों को भारत और दुनिया भर के गंतव्य-स्थलों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए बेमिसाल साधन उपलब्ध कराता है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा समर्थित और अत्याधुनिक एआई तकनीक द्वारा संचालित यह सिस्टम- किसी जगह की क्राइम रेट, नजदीकी पुलिस स्टेशन और अस्पताल, जनता के लिए मौजूद सुख-सुविधाएं, और अन्य जरूरी मापदंडों का रियल टाइम डेटा एकीकृत करता है। महिलाएं अब सटीक और डेटा-संचालित सुरक्षा रेटिंग हासिल कर सकती हैं, जो उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ यात्रा की योजना बनाने में समर्थ बनाती है।

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के सीईओ श्री राकेश जैन ने इस पहल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “सुरक्षा एक बुनियादी ज़रूरत से कहीं बढ़कर है – यह असली आज़ादी की बुनियाद होती है। पिंक स्टार सेफ्टी रेटिंग के दम पर, हम सक्रिय रूप से एक वैश्विक चिंता को दूर कर रहे हैं, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर महिला अपनी यात्रा की तैयारी कर सके और हर कदम पर सुरक्षित महसूस करे। जिस तरह वाहन या होटल की रेटिंग जाँचना एक स्वभाव बन चुका है, उसी तरह हम सेफ्टी रेटिंग्स को हर महिला की यात्रा योजना का अभिन्न अंग बनाना चाहते हैं। वाकई यह पहल सार्थक और ग्राहक-केंद्रित समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
कर्ली टेल्स की फाउंडर कामिया जानी इस अभियान के लॉन्च का मुख्य चेहरा हैं, जो यात्रा संबंधी कंटेंट के लिए अब एक घरेलू नाम बन चुकी हैं। इसका उद्देश्य यह है कि ऑडियंस के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़ाव पैदा किया जाए, क्योंकि कामिया ने इस क्षेत्र में गहरा असर पैदा किया है। इस पहल का लक्ष्य है कि सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत एक ऐसा सुरक्षा मानक बनाया जाए, जो यात्रा करने को लेकर महिलाओं की सोच बदल दे। चाहे अकेले यात्रा करने की योजना बनानी हों या समूह में छुट्टी मनाने की, अब महिलाएँ शहरों, दूरदराज के इलाकों और मशहूर सांस्कृतिक स्थलों की बेझिझक सैर सकती हैं, क्योंकि उन्हें भरोसेमंद डेटा उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button