उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिक्षा के माध्यम से छात्रों को आत्मनिर्भर बनाया जाए  : प्रोफेसर चौधरी

सांस्कृतिक महोत्सव महक -2025 ने तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मचाई धूम 

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अरबिंदो कॉलेज ने सांस्कृतिक महोत्सव महक –2025 ने अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम कर शानदार समापन हुआ । महक ने अपनी खुशबू से पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए । पहले दिन नुक्कड़ नाटकों की धूम और उसके बाद भारतीय व विदेशी गीत ,संगीत की धुनों पर विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने उमंग और उल्लास के साथ झूम-झूम कर नाचे । कॉलेज में यह पहला अवसर था जब छात्र , शिक्षक व कर्मचारी एक साथ घण्टों पांडाल में थिरकते रहे और यही कहते रहे महक अपनी खुशबू से महका दो फिर एक बार चमन सारा , ये दिन फिर आए ना दोबारा ।

प्रबंध समिति की कोषाध्यक्ष मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर अनन्या घोष ने आज के कार्यक्रम की शुरुआत की । इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं को निखारते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और नई ऊर्जा से भर देते हैं। छात्रों को शिक्षा के साथ -साथ पाठ्यक्रम से इतर छात्रों की रूचि के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए ताकि उनकी दबी प्रतिभा सामने आ सके । उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सरकार ने शोध कार्यों के अलावा भारतीय ज्ञान परम्परा के छात्रों के विकास के लिए ऐसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम चलाना है जिससे युवा अपने पैरों पर खड़ा हो सके । उन्होंने जीवन में अनुशासन , परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व को भी रेखांकित किया । उनका यह भी कहना था कि सांस्कृतिक गतिविधियां छात्र जीवन को सम्पूर्ण बनाती है ।

कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण चौधरी ने अपने सम्बोधन में छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाएँ दीं । उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें अपने अपने युवा होने व कॉलेज के दिनों की याद दिलाते है । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सपना है कि शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए । रोजगार से जोड़ने वाले कार्यक्रमों की भी चर्चा की । बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले इस सालना जलसे में शुक्रवार व शनिवार को देश भर की 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं से आए छात्र छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दीं एवं आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता रहे । प्रोफेसर चौधरी ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विजेता छात्रों को पुरुस्कार वितरित भी किए । उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को उजागर कर रहे है । उन्होंने कहा कि इस वर्ष कॉलेज ने 30 से अधिक कार्यक्रम करके यह दिखा दिया कि उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है उन्हें अवसर मिले तो वे बेहतर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह सकते है । उन्होंने कहा कि हमारे देश में अनेक संस्कृति है जहाँ हर प्रदेश के छात्र अपने राज्य में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को सबके सामने दिखाना चाहता है । ऐसे अवसरों पर हम कार्यक्रमों के द्वारा वहाँ की सम्पूर्ण छटा को एक साथ देख सकते हैं। इसलिए देश की वास्तविक छवि को समग्र रूप में एक स्थान पर प्रस्तुत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम हमारे भीतर विशालता और देश की एकात्मकता का भाव जगाते हैं।

मीडिया संयोजक डॉ.हंसराज सुमन ने बताया कि इस सांस्कृतिक महोत्सव में छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। डांसिंग , सिंगिंग, ड्रामा और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं गायन प्रतियोगिता में सुरों की गूंज ने माहौल को सुरमयी बना दिया। तीन दिनों तक चले इस रंगारंग महोत्सव का समापन समारोह भव्य रहा। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण केंद्र सूफ़ीनामा बैंड और हरियाणवी गायक एनडी कुण्डू का रहा। महक –2025 ने अपने नाम की तरह पूरे कॉलेज में खुशबू बिखेरते हुए यादगार बना दिया । छात्रों की ऊर्जा, शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रबंधन की कुशलता ने इसे एक सफल पर्व की तरह बनाया । ऐसा लगता है अगले वर्ष इस महक को और भी सुंदर बनाने की उम्मीद के साथ, यह उत्सव स्मृतियों में अमिट छाप छोड़ गया।

सांस्कृतिक महोत्सव महक की संयोजिका प्रोफेसर वंदना भल्ला , स्टूडेंट्स एडवाइजर प्रो.आर के वर्मा , स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो.विनय सिंह , डॉ.विनय भारद्वाज , डॉ.शिव मंगल कुमार , डॉ.अभिनव प्रकाश , प्रो.रश्मि माथुर , प्रो.मीता माथुर , श्री रविंद्र सिंह , श्री जितेंद्र कुमार , प्रो. संगीता कौल , डॉ.प्रशांत बर्थवाल , डॉ.सौरभ कुमार , डॉ.मीनाक्षी चौधरी , प्रो.अंजली भटनागर , डॉ.पूनम जैन , प्रोफेसर प्रमोद कुमार व प्रोफेसर राजीव अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे । आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रोफ़ेसर वंदना भल्ला ने किया ।

 

Related Articles

Back to top button