उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रेम, उल्लास व फूलों की होली के साथ मनाया गया बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह

विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता व विधायक नीरज बोरा ने की शिरकत, वरिष्ठजनों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

लखनऊ : बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह माधव सभागार में आयोजित किया गया. समारोह में बाथम वैश्य समाज के सैकड़ों लोगों ने सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता सदस्य विधान परिषद एवं विधायक नीरज बोरा थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया !

अपने सम्बोधन मे दोनों मुख्य अतिथि ने कहा कि होली का त्योहार हमें एकता और प्रेम का संदेश देता है। यह त्योहार हमें अपने मतभेदों को भूलकर एक दूसरे के साथ मिलकर रहने की प्रेरणा देता है।

बॉथम वैश्य सभा लखनऊ के मुख्य संरक्षक हरसरन लाल गुप्ता ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बाथम वैश्य सभा लखनऊ के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा होली का त्योहार हमें अपनी संस्कृति के मूल्यों को समझने और उनका पालन करने का अवसर प्रदान करता है। मंच संचालन वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता द्वारा किया गया. महामंत्री सुभाष गुप्ता, विकास गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, पीयूष गुप्ता, शिशिर गुप्ता, अजय गुप्ता और प्रशांत द्वारा आये हुए अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया

महिला सभा अध्यक्ष रानी गुप्ता, पिंकी गुप्ता, रूपाली गुप्ता ने बताया कि समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें गायन, नृत्य और नाटक शामिल थे। इस अवसर पर बाथम समाज के वरिष्ठजन व  विशेष सहयोगियों का सम्मान किया गया. समाज के सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने विशेष रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उन्हें पुरस्कार भी दिए गए।

फूलो की होली के उपरांत सभी ने विशेष रूप से तैयार किये गए व्यइंजनों का आनंद लिया.

समारोह के अंत में समाज के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन समाज के सदस्यों द्वारा बधाई देकर हुआ जिसमें सभी ने भाग लिया और एक दूसरे के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया।

Related Articles

Back to top button