सर्वे भवन्तु सुखिन: के ध्येय को लेकर सरकार कर रही कार्य : डॉ. मंजू भदौरिया

आगरा : जिला प्रशासन आगरा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के ”सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति” के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ”उत्कर्ष के 8 वर्ष” थीम पर जीआईसी ग्राउंड में ”मेला व प्रदर्शनी” के तृतीय दिवस के कार्यक्रम में मंत्री बेबीरानी मौर्य, धर्मवीर प्रजापति , राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल.एमएलसी विजय शिवहरे ने मेला प्रदर्शनी में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न विभागों की लगी 60 से अधिक स्टॉल का अवलोकन किया एवं लाभार्थियों व विभागों की विभिन्न संचालित योजनाओं में उत्कृष्ट योगदान करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर,बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से संवाद किया।
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डॉ.बबीता चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के 08 साल बेमिसाल रहे हैं, इस मेले प्रदर्शनी में लाभार्थियों तथा जनपद वासियों ने आनंद के इस उत्सव में सहभागिता की और लाभ उठाया, अपना यूपी सच में बदल गया है, ये परम सौभाग्य है कि योगी मोदी जी के रूप में अच्छा नेतृत्व मिला, हम सबको पता है 2017 से पहले महिलाओं की स्थिति क्या थी, महिलाओं की स्थिति तो रहने दीजिए पुरुष तक सुरक्षित नहीं थे, योगी जी की सरकार महिला सश क्तीकरण और उनकी सुरक्षा, विकास का स्वर्ण युग है, पुलिस विभाग में पहली बार बेटियां पुलिस भर्ती में इतनी बड़ी संख्या में चुनी गई हैं, अन्य राज्यों से व्यापारी निवेश के लिए आ रहे, अन्य राज्यों में पहले जब जाते थे तब मान सम्मान नहीं था आज अन्य राज्यों के लोग भी अपने यहां योगी जी की तरह का मुख्यमंत्री चाहते हैं, उजड़े हुए उद्योग वापस लग रहे जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं सभी सरकार की योजनाओं की मेले प्रदर्शनी में जानकारी लेकर लाभान्वित हों और विकास की मुख्यधारा से जुड़े।
कार्यकम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने पर आज उत्तर प्रदेश बदलता हुआ दिखाई दे रहा है पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था अब एक जिला एक मेडिकल कॉलेज और एक उत्पाद है, अंतर साफ दिखाई देता है, ऐसा योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं से संभव हुआ है गरीब को मकान उसकी छत मिल रही है, महिलाओं को सुरक्षा के साथ उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक मुफ्त इलाज, घर घर स्वच्छ जल, मा. योगी जी और मोदी जी की सरकार में हम 2047 तक विकसित, शसक्त भारत बनाएंगे उत्तर प्रदेश भी 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनकर देश के विकास में अपना योगदान देगा, मोदी जी योगी जी की सरकार परहित धर्म और सर्वे भवन्तु सुखिन: के ध्येय को लेकर चल रही है सबको साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
मंत्री धर्मवीर प्रजापति जी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने 2017 में योगी जी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई, मोदी जी के विजन और योगी जी के मिशन ने नए कीर्तिमान बनाए हैं आम आदमी हो या उद्योगपति या गरीब सभी को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा की जरूरत होती है 08 वर्ष में योगी जी की सरकार ने इन सभी क्षेत्र में कार्य किया है हर घर जल, हाइवे, एयरपोर्ट,गरीब को आयुष्मान कार्ड, बेटियों के लिए जन्म से विवाह तक सरकार चिंता कर रही है और गरीब को बेटियों को लेकर चिंतामुक्त कर दिया है,
कार्यक्रम में.जनप्रतिनिधिगण द्वारा जनपद के 05 सर्वाधिक जीएसटी कर जमा करने वाले, विभिन्न थानों व मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिला कांस्टेबल, महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले एनजीओ तथा कार्मिकों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के 11 उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व अन्य विभागों से सम्बंधित लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये, मंत्री बेबीरानी मौर्य व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने सभी विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए रेणु कुमारी, उपनिदेशक कृषि पुरुषोत्तम मिश्रा,जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड, एसीपी सुकन्या शर्मा सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी व जनपदवासी उपस्थित रहे।



