उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के चयन की दूसरी सूची जारी

गोरखपुर : बाल विकास विभाग द्वारा नवम्बर में 418 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद के लिए निकाले गए आवेदनों को लेकर चयनितों की दूसरी सूची भी रविवार को जारी हो गई। दूसरे चरण में 10 ब्लाक में 212 सफल अभ्यर्थियों के नाम की सूची जारी की गई है। इसके पहले गुरुवार को 92 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई थी। अभी तक 304 अभ्यर्थियों के चयन पर मुहर लग चुकी है।

रविवार को जारी दूसरी सूची में बांसगांव में 28, ब्रह्मपुर में 6, बड़हलगंज में 17, गोला में 16 और बेलघाट में 11 अभ्यर्थियों के नाम पर कमेटी की मुहर लग गई है। इसी तरह गगहा में सर्वाधिक 51, चरगांवा में 14, उरुवा में 17, भटहट में 40 और कौड़ीराम में 12 अभ्यर्थियों के नाम पर कमेटी ने मुहर लगा दी है।

Related Articles

Back to top button