उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बालवीर का अगला अध्‍याय सोनी लिव पर सात अप्रैल से

लखनऊ। अपने पिता के साथ भीषण टकराव के बाद बालवीर अपनी शक्तियाँ खो देता है। लेकिन अभी उसे बहुत लंबा सफर तय करना है और उसके सामना एक नये खतरनाक दुश्‍मन से होगा। यह दु‍श्‍मन उसका अस्तित्‍व मिटाने की ठान चुका है। पूरी दुनिया की किस्‍मत दांव पर लगी है और बालवीर को एक बार फिर खड़ा होकर अपनी सबसे बड़ी जंग लड़नी होगी। सोनी लिव पर सात अप्रैल से शुरू शुरू हो बालवीर को लेकर देव जोशी ने कहा, ‘’बालवीर हमेशा से हिम्‍मत, उम्‍मीद और अच्‍छाई तथा बुराई के बीच की लड़ाई का प्रतीक रहा है। इस सीजन में सब-कुछ नई ऊँचाई पर है। इसमें चुनौतियाँ ज्‍यादा गहरी हैं, एक्‍शन धमाकेदार है और कायाकल्‍प भी दमदार तरीके से हो रहा है। सीजन 5 एक नया रोमांचक अध्‍याय लेकर आ रहा है और मैं चाहता हूँ की प्रशंसक जल्‍दी से जल्‍दी बालवीर का अब तक का सबसे जोरदार सफर देखें। यह लेजेंड अभी खत्‍म नहीं होगा!’’ इस सीजन में देव जोशी बने हैं बालवीर, अदिति सानवाल बनी हैं काशवी और अदा खान ने खलनायिका आगील की भूमिका निभाई है। इसमें रोमांचक एक्‍शन, फैंटसी और किस्‍मत की लड़ाई देखने को मिलेगी। क्‍या बालवीर अपनी शक्तियाँ फिर से पाकर काली ताकतों को हरा पाएगा? रोमांच का मजा लेने से मत चूकिये, क्‍योंकि बालवीर की महान गाथा ७ अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार सिर्फ सोनी लिव पर आएगी।

Related Articles

Back to top button