उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सीटू कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया शहीदी दिवस

नोएडा :  देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी आंदोलन के प्रकाश स्तंभ अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर उनका शहादत दिवस मनाया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि 23 मार्च भारत के इतिहास में एक ऐसा दिन है जो हमेशा से भारत के विद्यार्थी, युवा, किसान और मजदूर वर्ग को संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। इसी दिन किसान-मजदूर राज तथा शोषण रहित समाज का सपना देखने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी।अंग्रेजी हुकूमत अपने राज के लिए इन क्रांतिकारियो को घातक मानती थी, क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम को कमजोर करने के उद्देश्य से बनायी अंग्रेजी हुकूमत की हिन्दू–मुस्लिम राजनीति के विरूद्ध शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और अन्य साथी देशभर में एकता का संदेश फैलाकर अंग्रेजों की चाल को नाकामयाब कर रहे थे समाजवाद और साम्यवाद की बात कर रहे थे। लेकिन आज केंद्र की भाजपा सरकार भगत सिंह के सपनों की हत्या कर रही है और नए नए तरीके अपनाकर मजदूर वर्ग को फिर से गुलामी की तरफ धकेल रही है जिसके खिलाफ ही ट्रेंड यूनियने 20 मई 2025 को देशव्यापी हड़ताल कर रही है। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़कर हड़ताल में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड पीवी अनियन ने देश की आजादी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि मजदूर विरोधी कानूनो के खिलाफ भगत सिंह और उनके साथियों ने असेंबली में बम फेंक कर विरोध दर्ज कराया था। और आज भारत सरकार नए लेबर कोड़ मजदूरों को थोपकर उन्हें उद्योगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव रामसागर ने मजदूर विरोधी लेबर कोडो से मजदूर वर्ग को होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए 20 मई 2025, को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर होने वाली देशव्यापी हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सफल बनाने के लिए अभी से की जान से जुट जाने की अपील किया।
कार्यक्रम में सीटू नेता पूनम देवी, राम स्वारथ, मनमोहन सिंह, सुखलाल, पारस रजक, नरेंद्र पांडे, अमीचंद, दुर्गाराम, भीखू प्रसाद, भरत डेंजर, मनमोहन सागर आदि ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 20 मई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील मेहनतकशों से किया।

 

Related Articles

Back to top button