उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे,  जे.सी.एस. बोरा ने किया सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण

रनिंग रूम, लॉबी तथा कैरिज एण्ड वैगन डिपो को परखा, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

लखनऊ : इन्टर रेलवे सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण के अंतर्गत प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी,नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, श्री जे.सी.एस. बोरा एवं अन्य अधिकारियों का गत दिवस पर अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में आगमन हुआ I इस कार्यक्रम के दूसरे दिन आज दिनांक 21 मार्च 2025 को प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने अपने निरीक्षण का प्रारम्भ लखनऊ मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ स्थित लोको पॉयलेट/ट्रेन मैनेजर लाबी से किया I वहाँ पहुंचकर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने वहाँ की सभी व्यवस्थाओं को देखा और ए. आई. बेस स्मार्ट सिग्नल काल आउट सिस्टम सहित वहाँ की कार्यपद्धति की क्रमवार जानकारी प्राप्त की तथा अभिलेखों की जाँच की I इसके उपरांत उन्होंने रनिंग रूम में पहुंचकर वहाँ के रिकार्ड और कार्यप्रणाली को परखा तथा इसके बाद सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन का निरीक्षण किया I इसके पश्चात ऑडिट टीम ने कैरिज एण्ड वैगन डिपो में पहुंचकर विभिन्न कार्यशालाओं एवं इनकी कार्य पद्धति का निरीक्षण किया और इनकी जानकारी प्राप्त की I

निरीक्षण के अगले सत्र में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी का आगमन हजरतगंज स्थित मंडलीय कार्यालय में हुआ I वहाँ उन्होंने सभागार में आयोजित की जाने वाली वाली समीक्षा बैठक में भाग लिया I इस बैठक में उन्होंने मण्डल रेल प्रबंधक, श्री एस. एम. शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ संरक्षा संबंधी अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए इसकी समीक्षा की तथा संरक्षा संबंधी नई नीतियों एवं कार्यप्रणालियों को अमल में लाने की संभावनाओं पर गहन मंथन किया गया I
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अवगत कराया की संरक्षा प्रणाली सम्पूर्ण रेलकार्य की आधारशिला है I अतः हम सभी को “संरक्षा को प्रथम वरीयता प्रदान” करते हुए अपना रेल कार्य करना है I संरक्षा की अनिवार्यता और महत्ता के कारण संरक्षा कोटि एवं संरक्षा सेवाओं से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्तरदायित्व एवं जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है I उन्होंने संरक्षा संबंधी सभी मानकों एवं नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए इस विषय में बेहद सतर्क और जागरूक रहते हुए कार्य करने की सलाह दी I इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, श्री सचिन वर्मा, सहित संरक्षा कोटि के वरिष्ठ अधिकारीगण अन्य सभी विभागों के शाखाध्यक्ष तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Back to top button