यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एमडी और सीईओ ए. मणिमेखलाई ने भारत सरकार के #SheBuildsBHARAT कार्यक्रम में बैंकिंग उद्योग का नेतृत्व किया

लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और विश्व बैंक समूह द्वारा समर्थित #SheBuildsBHARAT समारोह में भाग लिया गया.
यह कार्यक्रम विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया और इसमें भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहीं, जिनके द्वारा मुख्य भाषण दिया गया. अन्य सम्मानित अतिथियों में केंद्रीय मंत्री, कारोबार लीडर, मशहूर हस्तियां और विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाएँ शामिल थीं.
प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए. मणिमेखलै द्वारा “नारी शक्ति से विकसित भारत” विषय पर उच्च स्तरीय पूर्ण चर्चा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व किया गया. उनके द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में महिला शक्ति के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया गया, तथा महिलाओं के नेतृत्व में कारोबारों द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला गया.
ए. मणिमेखलै ने बताया, “सरकारी योजनाओं और बैंकिंग क्षेत्र द्वारा व्यवस्थित ऋण प्रोत्साहन के संयोजन ने महिलाओं के नेतृत्व में कारोबारों को उल्लेखनीय वृद्धि हासिल करने और #SheBuildsBHARAT मिशन में योगदान करने के लिए सशक्त बनाया है.”
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जो अधिक समतापूर्ण समाज के लिए सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है.



