उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का झांसी पहुँचने पर रालोद पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने किया भव्य स्वागत

झाँसी : राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का आज झांसी आगमन पर जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवम समर्थकों ने झांसी के सेमरी टोल प्लाजा एवम बड़ागाँव मे ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव श्री दुबे के साथ रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल भी थे। झांसी महानगर आगमन पर झांसी के प्रवेश द्वार मेडिकल तिराहे पर श्री राकेश दुबे ने सैकड़ों साथियों के साथ स्वागत किया।श्री दुबे ने स्वागत से पूर्व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रालोद महानगर अध्यक्ष रोहित भार्गव ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क पर सैंकड़ों समर्थकों के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। तदोपरांत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और झाँसी की धरती पर आ कर अपने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारी अच्छी तरह करने के लिये जोस भरा, उन्होंने कहा कि रालोद बुंदेलखंड के नवजवानों को बुंदेलखंड की नौकरियों में प्राथमिकता की मांग पहले से करता रहा है उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि रालोद को बुंदेलखंड,पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के लिए अभियान चला रहा है।इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, अशोक कुमार निरंजन,सरदार कुलवंत सिंह खालसा,चौधरी मो. सिकन्दर, सचेन्द्र सिंह सोनू,सरदार विजय सिंह,विश्वजीत सिंह,नीरज पटेल,हैरान सिंह, जितेन्द्र बगवार, दीपेन्द्र राजपूत, रिंकू यादव, सौरभ सिंह बुन्देला, अफसर यादव, अनिता खरे, पुष्पेन्द्र शर्मा,रंजीत रायकवार,मोहित अहिरवार, लोकेश अहिरवार, नीलू यादव, सहवाग यादव, विशाल कुशवाहा, बृजमोहन राजपूत, संजेश पाल आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button