उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑनलाइन आयोजित कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से 65 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं : डॉ. सुधा द्विवेदी

पारम्परिक फाग गीतों का प्रशिक्षण

लखनऊ। पारम्परिक फाग गीतों का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से गुरुवार को सात दिवसीय होली संगीत कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा ऑनलाइन आयोजित कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से 65 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की सचिव डा. सुधा द्विवेदी ने बताया कि यह कार्यशाला 12 मार्च तक चलेगी। गीतों का प्रशिक्षण दिल्ली विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्मृति त्रिपाठी द्वारा दिया जा रहा है। कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों ने पारंपरिक होली गीत आज सदाशिव खेले होली का अभ्यास किया। अकादमी सम्मान प्राप्त वरिष्ठ लोक गायिका पद्मा गिडवानी में अपने आशीर्वचन दिये।

Related Articles

Back to top button