उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मण्डल के सीतापुर जं0-मैलानी रेल खण्ड का निरीक्षण किया गया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा निर्देशित संरक्षित ट्रेन संचलन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य के लिए दो दिवसीय संरक्षा आडिट के सापेक्ष में पूर्वाेत्तर रेलवे केे प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा के निर्देशन में उनके साथ मुख्यालय/गोरखपुर से आये मुख्य यात्री परिवहन प्रबन्धक  आशीष भाटिया, मुख्य सिगनल इंजीनियर पी.के राय, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर/सामान्य अशोक कुमार द्वारा लखनऊ मंडल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक परिचालन विक्रम कुमार, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग अरिजीत सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी एवं अन्य शाखाधिकारियों की उपस्थिति में लखनऊ मण्डल के सीतापुर जं0-मैलानी रेल खण्ड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के आरंभ में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा ऑडिट टीम के साथ सीतापुर जं. स्टेशन पहुॅचने पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें रेल संरक्षा से संबंद्ध कार्यरत रेल कर्मचारियों की कार्य प्रणाली, कुशलता परीक्षण एवं वृहद स्तर पर संरक्षा काउंसिलिंग की। इसके पश्चात सीतापुर स्टेशन प्लेटफार्म पर “काकुल फाउण्डेशन लखनऊ” के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को गाड़ियों में चढ़ने, प्लेटफार्म तथा पैदल उपरिगामी पुलों पर निरन्तर चलते रहने, एक जगह एकत्रित होकर भीड़ न लगाने एवं रेल प्रशासन को सहयोग देने तथा समपार को बन्द स्थिति में पार न करने, रेलवे टैªक पर शौच न करने, मवेशियों को रेलवे लाइन पर छुट्टा न छोड़ने, टेªनों के पायदान पर खड़े होकर एवं छत पर यात्रा न करने आदि के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में ऑडिट टीम द्वारा ओयल-कादीपुरसानी हाल्ट के मध्य समपार सं0 105 का संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस दौरान संरक्षा ऑडिट टीम ने उपलब्ध संरक्षा उपकरणों, बूम लॉकिंग, प्राइवेट नम्बर स्थानान्तरण रजिस्टर, सेफ्टी चेन, पटाखा संकेत एवं हैण्ड टॉर्च की जाँच की तथा कार्यरत गेट मैन से फाटक टूटने अथवा फेल होने की दशा में बरती जाने वाली संरक्षा सावधानी संबंधी जानकारी प्राप्त की। अगले चरण में संरक्षा टीम द्वारा कादीपुरसानी हाल्ट-खीरी टाउन हाल्ट स्टेशनों के मध्य एलएचएस सं0 173 तथा खीरी टाउन हाल्ट-लखीमपुर स्टेशनों के मध्य कर्व सं0 35 का माप कराकर गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के अगले चरण में लखीमपुर स्टेशन पहुचने पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने ऑडिट टीम के साथ स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रुम, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, पॉइन्ट एवं क्रासिंग, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया तथा वहॉ स्थित एस.एस.पी (Sub Sectioning & paralleling Post) का मानकों के अनुरूप विद्युतकर्षण लाइन फिटिंग्स, बैटरी रूम, न्यूट्रल सेक्शन, ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की मानक ऊंचाई व संरक्षा के सभी पहलुओं का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में ऑडिट टीम द्वारा लखीमपुर-फरधान स्टेशनों के मध्य मेजर ब्रिज संख्या 203 तथा बॉकेगंज स्टेशन यार्ड पर एल.डब्लू.आर सं0 29 एवं एसईजे संख्या 58 का संरक्षा निरीक्षण किया गया।
मैलानी जं0 स्टेशन पहुॅचने पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी तथा ऑडिट टीम द्वारा स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रुम, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, पॉइन्ट एवं क्रासिंग, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया गया तथा ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर एवं प्वांइट्समैन का संरक्षा संबंधी ज्ञान परखा।
इस अवसर पर मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, सहायक विद्युत इंजीनियर, सहायक मण्डल इंजीनियर/समाडि एवं अन्य अधिकारीगण व संरक्षा सलाहकार तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button