उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डिजिटल इण्डिया के सपनों को साकार करने वाले चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को किया गया सम्मानित

गोरखपुर।सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा चलाये जा रहे डिजिटल इण्डिया के सपनों को साकार करने तथा देश के कोने-कोने तक आम जनमानस के मध्य पहुँचाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। इन केन्द्रों के द्वारा देश के आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी डिजिटल सेवा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।उक्त के अगले चरण में अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा डिजिटल इंडिया कॉमन सर्विस सेंटर (DICSC) परियोजना को पाईलेट स्तर पर देश के चयनित 10 जनपदों में लागू किया जा रहा है, जिसमे उत्तर प्रदेश से गोरखपुर तथा पीलीभीत को शामिल किया गया है। सरकार की यह एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर डिजिटल सेवाएं प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को पाटना है।DICSC योजना के तहत गोरखपुर जनपद में इन केन्द्रों के माध्यम से सेवा के क्षेत्र में विकास किया जा रहा है वित्तीय समावेशन, कैरियर परामर्श, टेली-लॉ, टेली-मेडिसिन, टेली-शिक्षा, टेली-कृषि,बैंकिंग और बी2सी सेवाएँ: खाता खोलना, e-kyc, नकद निकासी, जमा, ऋण, EMI संग्रह, बिल भुगतान, पैन, पासपोर्ट, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार प्रमाणीकरण, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्सः ग्रामीण ई-स्टोर व्यवसायों और कूरियर सेवाओं का विकास के लिए गोरखपुर के चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा जैन (आईएएस) विशेष सचिव आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता उप जिला अधिकारी आरती साहू ने होटल विवेक बैंक रोड के सभागार में चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को सम्मानित किया गया ई-डिस्टिक मैनेजर नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button