उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देश की आर्थिक व्यवस्था में अक्टूबर से दिसंबर 2024 की जो रिपोर्ट आई है उसमें भारत ने 6.2 की दर से सबसे तेज विकास किया है : मुकेश शर्मा

लखनऊ : सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने विधानसभा सत्र के आठवें दिन विधान परिषद सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हर सेक्टर में प्रगति की है चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो या औद्योगिक विकास की बात हो चाहे गरीब कल्याण के जनहित के कार्यों की बात हो।
बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था में अक्टूबर से दिसंबर 2024 की जो रिपोर्ट आई है उसमें भारत ने 6.2 की दर से सबसे तेज विकास किया है और आने वाले समय में 7.6 की दर से विकास करने वाला है।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में जहां आस्था से 66 करोड लोगों ने डुबकी लगाई वहीं आए हुए लोगों ने 3 लाख करोड़ से अधिक का खर्च किया उसने आर्थिक दृष्टि से प्रदेश को मजबूत करने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश में आज उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है यह बड़ी उपलब्धि है।
केंद्र की विभिन्न योजनाओं को लागू करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी स्थान पर है।

देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रयासों से लखनऊ में 104 किलोमीटर की रिंग रोड, 25 से अधिक फ्लाई ओवरों का निर्माण हो चुका है या पूर्णता की ओर है। गोमती नगर रेलवे स्टेशन और टर्मिनल 3 को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान किया गया है। ब्रह्मैस्त्र मिसाइल निर्माण भी लखनऊ में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में भी देश ने तीव्र गति से प्रगति की है।

Related Articles

Back to top button