उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

काज़मैन रोड पर खुला आल इन वन का सुपरमार्ट

मुख्य अतिथि अनीस अंसारी पूर्व आई•ए•एस और लखनऊ पश्चिम के विधायक अरमान खान ने किया शुभारंभ

लखनऊ। रियायती दर पर लोगो को सामान उपलब्ध कराने के लिए आल इन वन सुपरमार्ट पुराने लखनऊ स्थित काज़मैन रोड पर खुल गया है। लखनऊ में आल इन वन सुपरमार्ट का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व आई.ए.एस अनीस अंसारी तथा लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक अरमान खान तथा डॉक्टर हरीश कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस सुपरमार्ट के शुभारम्भ के अवसर पर ओनर हसन अब्बास और जिशान अब्बास ने बताया कि देश भर में 32 मार्ट की गिनती में लखनऊ की ये ब्रांच भी आज शामिल हो गई है।

उद्घाटन के अवसर पर अति विशिष्ट के रूप में मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन के चेयरमैन वरिष्ठ पत्रकार अज़ीज़ सिद्दीकी,महामंत्री अब्दुल वहीद,सचिव ज़ुबैर अहमद, समेत कई पत्रकार मौजूद रहे,इन्हीं के साथ रोहित कुमार यादव,मेंहदी हसन बब्लू विवेक कुमार, लईक आगा तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शब्बू कुरैशी,डॉक्टर ज़फ़र खान, भानु प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
अपने वक्तत्व में ओनर जीशान नकवी और हसन अब्बास ने बताया कि कम्पनी की तमाम स्कीमों के साथ कस्टमर को तमाम सुविधाएं दी जाएंगी साथ ही मार्केट रेट से काफ़ी रियायत दरों पर सामान भी मुहैया कराया जायेगा।लखनऊ में मार्ट फैशन लगातार बढ़ता जा रहा है,लगभग लोगों को इसकी आदत भी पड़ती जा रही है पर ज्यादातर मार्ट बड़ी कालोनियों में या फ़िर पाश इलाकों तक ही सीमित हैं।ऐसे में लखनऊ स्थित काजमैन रोड पर इस तरह का मार्ट खुलना सच में सराहनीय है।जहां एक ही छत के नीचे ग्रॉसरी आइटम के साथ साथ घर में इस्तेमाल होने वाली तमाम चीजें मिल जायेंगी।ऑल इन वन सुपर मार्ट की शुरुआत करने वाले रोहित यादव ने बताया इसकी यात्रा 2023 में शुरू हुई जब मैंने एक खुदरा ब्रांड की कल्पना की जो खरीदारी के अनुभव में क्रांति लाई,पहला स्टोर ग्वालियर में लॉन्च किया गया,जो एक महत्वाकांक्षी यात्रा की शुरुआत थी। मामूली निवेश, एक समर्पित टीम और एक स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ, ब्रांड जल्दी ही खुदरा क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम बन गया। आज कंपनी संगठित खुदरा क्षेत्र में एक अग्रणी के रूप में खड़ी है, जो उद्यमियों को इस सफलता की कहानी का हिस्सा बनने का एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है।फ्रैंचाइज़ विस्तार और विकास भारी प्रतिक्रिया और ग्राहकों की मांग के कारण ऑल इन वन सुपर मार्ट ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और जम्मू और कश्मीर सहित प्रमुख राज्यों में तेजी से विस्तार किया है। 2030 तक, इनका लक्ष्य 300 स्टोर स्थापित करना और 3,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करना है, जिससे खुदरा उद्योग में एक प्रमुख शक्ति के रूप में इनकी स्थिति मजबूत होगी।
इस मार्ट मे विविध उत्पादो की रेंज,किराने का सामान,घरेलू आवश्यक सामान सब यहां एक ही छत के नीचे उपलब्ध है ।

Related Articles

Back to top button