उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

रानी लक्ष्मी बाई व बेग़म हज़रत महल अवार्ड 2025

लखनऊ । अपने अपने क्षेत्र में विशेष मुकाम हासिल कर चुकी महिलाओं को रानी लक्ष्मी बाई व बेग़म हज़रत महल अवार्ड 2025 देकर समानित किया गया। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह को उर्दू अकादमी में आयोजित किया गया।

सम्मानित की गई महिलाओं में इंटरप्रान्योर, उद्यमी कटेगरी में हुमा फातिमा, बबिता अग्रवाल, महजबी बनो, पत्रकारिता के क्षेत्र में सोनिआ पहवा, समाज सेवा के लिये लक्ष्मी आर्य, नाजिया हसन, रूबी राज सिन्हा, सिखा सिंह, हलीमा अजीम, ईशा इतंजार आब्दी,रश्मी सिंह को तथा फ़िल्म के क्षेत्र से वैष्णवी दुबे, दामिनी सिंह को एडवोकेसी व विधि के क्षेत्र से अस्मा हाशिम को बिजनेस, व्यपार के क्षेत्र से कोमल महेंद्रु, ऋचा त्रिपाठी, संस्कृति मिश्रा को जबकि एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र से कृतिका माल्होत्रा, फ़िरदौस सिद्दकी, नेहा श्री श्रीवास्तव, डॉ ऋतू जैन, डॉ शिवानी कालरा, शिखा सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे मुशायरा व ग़ज़ल की महफ़िल सजाई गई। इसके अंतर्गत शकील गयावी, फारूक आदिल, सलीम ताबिश, प्रिया सिंह, व कारी नईम मंज़र ने अपने कलाम पढ़े। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन के वामिक खान ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button