उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली की जनता ने भाजपा पर विश्वास प्रकट करते हुए एक बड़ा बहमुत भाजपा को दिया है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार, आराजकता एवं अकर्मण्यता से भरे शासन को पूरी तरह नाकार दिया है भाजपा पर विश्वास प्रकट करते हुए एक बड़ा बहमुत भाजपा को दिया है।

लगभग 27 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद दिल्ली की जनता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व जन समर्थन के साथ चुन कर विकसित दिल्ली के निर्माण का अवसर दिया है जिसके लिए हम दिल्ली में समाज के हर वर्ग के लोगों का आभार प्रकट करते हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह चुनाव विजय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर जनता के विश्वास की है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा एवं गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व की है और सर्वोपरि हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम की है।

दिल्ली भाजपा केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, विभिन्न अन्य केन्द्रीय मंत्रियों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा किये सघन प्रचार के लिए आभारी है जिसने दिल्ली भाजपा के लिए अनुकूल राजनीतिक विजय वातावरण बनाया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल लगातार कहते थे की वह इमानदार हैं और दिल्ली की जनता अपने वोट से उन्हे जेल भेजने का बदला भाजपा से लेगी पर आज दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को एक बड़ी चौतरफा हार दे कर यह स्पष्ट कर दिया की जनता मानती है की केजरीवाल भ्रष्ट हैं।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता का आज का जनमत एक निर्णायक जनमत है जिसमे जनता ने दिल्ली सरकार के अकूट भ्रष्टाचार के सभी प्रमुख दोषियों अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, सौरभ भारद्वाज एवं दुर्गेश पाठक को हरा दिया है।

 

Related Articles

Back to top button