उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अनूप श्रीवास्तव को प्रेस क्लब में अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनूप श्रीवास्तव को यू.पी. प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

शोक सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों, साहित्यकारों, कवियों और अनूप जी के शुभचिन्तकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार के अलावा वह एक बड़े हास्य कवि भी थे। उन्हें हमेशा एक दोस्त और अच्छे इंसान के रूप में याद रखा जायेगा।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राम बहादुर मिश्र, संजय मिश्र ‘शौक’, हसीब सिद्दीकी, रवीन्द्र कुमार सिंह, शरत प्रधान, विजय शंकर पंकज, सुरेश बहादुर सिंह, प्रेमकान्त तिवारी, विश्व देव राव, विवेक तिवारी, दिलीप सिंह, नवल कान्त सिन्हा, राजीव रतन और रजनीकान्त वरिष्ठ शामिल थे। स्वर्गीय अनूप जी की बेटी शिल्पा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button