उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुड़िया घाट पर किया भव्य अटल प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ ::अटल शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चौक कुड़िया घाट पर अटल जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अटल संकल्प प्रतिज्ञा ली और कार्यक्रम के उपरांत लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित पारंपरिक तहरी भोज में सम्मिलित हुए।

सांसद राज्यसभा डा दिनेश शर्मा , बृजलाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल , विधायक डा० नीरज बोरा , सदस्य विधान परिषद् पवन सिंह चौहान, रामचंद्र प्रधान, लालजी निर्मल तथा अन्य गणमान्य जनों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर उनकी भव्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम संयोजक अभिषेक खरे, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग , विमर्श रस्तोगी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ और अटल जी के चित्र का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, अमित टंडन, सुशील तिवारी पम्मी, गिरीश गुप्ता,लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, अशोक तिवारी, जया शुक्ला, सौरभ वाल्मीकि, सीता नेगी, क्षेत्रीय पार्षद रंजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button