उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

क्षत्रिय संगठन को धरातल से बूथ स्तर तक मजबूत बनाए: राघवेन्द्र

किसान आयोग क्षत्रिय कल्याण बोर्ड बनाए सरकार : अमरेन्द्र

लखनऊ। क्षत्रिय संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धरातल पर काम करना हो, सभी बूथों पर काम करना हो, रविवार को यह बातें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह ने अबध प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कही। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने वर्चुवल बात कर अवध क्षेत्र के दस जिलाध्यक्षो और पदाधिकारियों का जिन्होंने अच्छा काम किया सम्मानित किया। हरिवंश सिंह ने अपने संबोधन में सभी से आग्राह किया की अपने बच्चो को हर हाल में शिक्षा ग्रहण कराएं। सदस्यता अभियान में हर जनपद को एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आप संगठन के लिए काम करें, प्रकृति भी हमेशा से रास्ता बना ही देती है। अवध क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि राजनीति का अर्थ जनता के साथ भेदभाव करने वाले दलों की प्रसंशा न कर देश की समस्त जनता को समान अधिकार के लिए लड़ना भी है। राघवेन्द्र सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि राजपूताना समाज का नेता और नेतृत्व करने वाला शुभ चिंतक कौन है ? किसी मे राजपूताना वाला अंदाज़ नहीं होता.. हम देश मे सभी नागरिक एक समानता का अधिकार और कानून पालन करें। हमेशा दल दल से दूर रहो तो डूबने से बच जाओगे। देश की आजादी का इतिहास हमारे रक्त से लिखा गया है। आयोजक मंडल में अमरेंद्र सिंह परमार, आलोक कुमार सिंह और वीरपाल सिंह भदौरिया ने किया। सभा का संचालन सुखवीर सिंह भदौरिया ने किया। इस अवसर पर आलोक कुमार सिंह प्रदेश महामंत्री, अनिल सिंह हरदोई जिलाध्यक्ष, अजय सिंह अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, अजय प्रताप सिंह, पुष्पा सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, मनोज सिंह भदौरिया, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, सत्येन्द्र बघेल, उग्र सेन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button