उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मार से साथी युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव मृतक प्रभात पाण्डेय के परिवार को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे सरकार : अजय राय

कांग्रेस पार्टी की ओर से मृतक प्रभात पाण्डेय के परिवार को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का ऐलान

लखनऊ : प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि आज देशभर में कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही थी उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा के कुशासन के खिलाफ हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके विधानसभा का घेराव करने की मंशा से कूच किया गया। जिस दौरान सुन्नी वक्फ कार्यालय के पास उपस्थित पुलिस बल द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया।

श्री राय ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मार से हमारे साथी युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पाण्डेय की दुखद मौत हो गई। इसके साथ ही आज आज असम कांग्रेस के ‘‘राजभवन चलो’’ प्रोटेस्ट पर जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश की तो सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से बैरीकेड पर भिंड़त भी हुई, कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिस दौरान धुएं की चपेट में आने से कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की मौत हो गई।

श्री राय ने बताया कि पुलिस द्वारा कानपुर देहात निवासी एनएसयूआई के कार्यकर्ता आफताब ज़ाफ़री सहित कई कार्यकर्ताओं के प्राइवेट पार्ट पर लातों से प्रहार भी किया गया जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई और वह अपना इलाज करा रहे हैं। श्री राय बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मुझ पर भी बल प्रयोग किया गया जिसके कारण मैं भी तकरीबन 15 मिनट से अधिक समय तक बेहोश रहा जो योगी सरकार की पुलिस की बर्बरता को उजागर करता है।

श्री राय ने कांग्रेस पार्टी की ओर से मृतक प्रभात पाण्डेय के परिवार को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा जिस मां अपना बेटा आज खोया है मैं उसकी कमी तो पूरी नहीं कर सकता लेकिन जब उन्हें आवश्यकता होगी मैं उनके बेटे की तरह उपस्थित रहूंगा।

श्री राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यर्ताओं की आवाज को दबाने की मंशा से प्रशासन द्वारा एक दिन पूर्व ही प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा था तथा लखनऊ ना आने का दबाव बनाया जा रहा था।

श्री राय ने कहा कि मैंने कल शाम को ही मीडिया के माध्यम से यह चेताया था कि प्रशासन द्वारा कांग्रेसजनों को रोकने के लिए बड़ी-बड़ी भालेदार बैरीकेडिंग लगाना यह दर्शाता है कि योगी जी की पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है। नतीजन आज संघर्ष के दौरान पुलिस की बर्बरता से एक युवा कार्याकर्ता की मौत हो गई इसकी जिम्मेदारी प्रदेश की योगी सरकार और पुलिस की है।

उक्त घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि घटना के दोषी अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही हो और उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। कांग्रेस पार्टी की ओर से थाना हुसैनगंज में तहरीर दे दी गई है।

श्री राय प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतक प्रभात पाण्डेय के परिवार को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे।

 

Related Articles

Back to top button